मनी प्लांट को लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
13 Apr 2017, 186
शास्त्रों में सभी पौधों का अपना अपना महत्व बताया गया है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी विभिन्न पौधों के विभिन्न फायदे बताए गए हैं। लेकिन इनके फायदे व्यक्ति को तभी मिल सकते हैं जब वह इनकी दिशा पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार चीजों की दिशा का व्यक्ति के जीवन में बहुत ही अधिक प्रभाव पड़ता है।


बता दे की घरों में धन वृद्धि के लिए अधिकतर लोग मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है वहाँ धन एवं सुख-समृद्धि में, पौधे के बढ़ने के साथ साथ वृद्धि होती है। लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि गलत दिशा में मनी प्लांट लगाने से व्यक्ति को धन लाभ की जगह धन हानि भी हो सकती है।


यह पौधा अपनी विशेषता को नाम से ही स्पष्ट करता है मनी प्लांट यानि धन का पौधा। इसी कारण ऐसा माना जाता है कि यह पौधा घर में जितना हरा भरा रहता है उतनी ही तेजी से घर में धन का आगमन होता है। यही कारण है कि इस पौधे का मुरझाना या सूख जाना एक अशुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा इसके बेल का धरती पर फैलना भी दोषकारक माना जाता है। यूँ तो आप घर में पॉम लीव्स या बोनसाई का पौधा भी लगा सकते है। परंतु कम खर्च में अच्छी ग्रोथ के साथ केवल मनी प्लांट ही आपके घर को हरा भरा रख सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आग्नेय दिशा(दक्षिण-पूर्व) में ही मनी प्लांट लगाने से तरक्की होती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। क्योकि इस दिशा के देव श्रीगणेशजी हैं और प्रतिनिधि शुक्र हैं।

चर्चित वीडियो