बनवारी लाल पुरोहित ने ली तमिलनाडु के राज्यपाल पद की शपथ
07 Oct 2017, 158
चेन्नई, 07 अक्टूबर (धर्म क्रान्ति)। बनवारी लाल पुरोहित ने तमिलनाडु के 25वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। राज भवन में आयोजित समारोह में मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने उन्हें शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उनके कैबिनेट सहयोगी और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। शपथ ग्रहण से पहले मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन ने 29 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से पुरोहित को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किये जाने का औपचारिक आदेश पढ़ा। अगस्त-2016 में के. रोसैय्या के सेवानिवृत्त होने के बाद पुरोहित तमिलनाडु के पहले पूर्णकालिक राज्यपाल हैं। रोसैय्या के बाद सितंबर 2016 से ही प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव के पास था।

चर्चित वीडियो
अन्य खबर