राहुल गांधी ने दिल्ली के वायु प्रदूषण को लेकर साधा निशाना
14 Nov 2017, 432
नई दिल्ली, 14 नवंबर (धर्म क्रान्ति)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फिल्मी गजल के शब्दों की मदद से राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण आम आदमी को हो रही परेशानियों को बयां करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा, क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों हैं? उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीने में जलन, आंखों में तूफान सा क्यों है/इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यों है/क्या बताएंगे साहेब, सब जानकार अंजान क्यों है?? राहुल गांधी ने ये शब्द दरअसल गमन फिल्म के लिए लिखी गयी शहरयार की गजल से लिये हैं। दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वह सभी वर्गों के लिए एक भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। कांग्रेस उपाध्यक्ष पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए शेरो-शायरी का सहारा ले रहे हैं।

चर्चित वीडियो
अन्य खबर