राहुल गांधी के समर्थन में बंगाल कांग्रेस ने प्रस्ताव पास किया
12 Oct 2017, 216
कोलकाता, 12 अक्टूबर (धर्म क्रान्ति)। पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वसम्मति से पार्टी का अगला अध्यक्ष बनाने और उन्हें एवं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस का अगला अध्यक्ष चुनने के लिए अधिकृत करने के समर्थन में प्रस्ताव पास किया है। दिन में राज्य कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष चुनने के लिए संगठनात्मक चुनाव हुए और दो प्रस्ताव पास किए गए। राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद अधीर चौधरी ने संवाददाताओं को बताया, हमने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का अगला अध्यक्ष चुनने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया। और दूसरा प्रस्ताव उन्हें और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति का अगला अध्यक्ष चुनने के लिए अधिकृत किया है। प्रस्तावों की कॉपी हमने अपने पार्टी आलाकमान को भेज दी है। डब्ल्यूबीपीसीसी का अगला अध्यक्ष बनने के लिए राज्य कांग्रेस के कई नेताओं के नामों की चर्चा है और पूर्व राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रदीप भट्टाचार्य पद की दौड़ में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे बने हुये हैं।

चर्चित वीडियो
अन्य खबर