आबे और ट्रंप मिलकर बनाएंगे उत्तर कोरिया पर दबाव
24 Oct 2017, 228
टोक्यो, 24 अक्टूबर (धर्म क्रान्ति)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने के लिए मिलकर काम करने को राजी हो गए हैं। मंत्रिमंडल के एक शीर्ष अधिकारी याशुतोशी निशिमुरा ने आज यह जानकारी दी। निशीमुरा ने बताया कि जापान में आबे की गठबंधन पार्टी को मिली शानदार सफलता पर ट्रंप ने टेलीफोन कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने बताया कि ट्रंप अपनी पहली जापान यात्रा पर पांच नवंबर को आएंगे और इसी दौरान दोनों नेताओं कें बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।

चर्चित वीडियो
अन्य खबर