शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर
15 Nov 2017, 261
जम्मू, 15 नवंबर (धर्म क्रान्ति)। जम्मू संभाग के पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाक ने शाहपुर सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना भारी गोलीबारी के साथ साथ मोर्टार भी दाग रहा है। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाक द्वारा की जा रही गोलीबारी में अब तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

चर्चित वीडियो
अन्य खबर