पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया: पुलिस
30 Nov 2017, 265
जम्मू, 30 नवंबर (धर्म क्रान्ति)। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारत की चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम छह बजकर 45 मिनट से सात बजे तक झान्गर के अग्रिम इलाके में गोलीबारी की। इससे पहले लगभग एक हफ्ते से यहां शांति बनी हुई थी और सीमा पार से गोलीबारी नहीं हुई थी। पाकिस्तानी सैनिकों ने 15 नवंबर से 17 नवंबर तक जम्मू और पूंछ जिलों में लगातार तीन दिन तक संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पुंछ में सीमा पार से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था।

चर्चित वीडियो
अन्य खबर