होली पर सरकार ने दिया तोहफा, सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर
03 Mar 2018, 353
नई दिल्ली, 03 मार्च (धर्म क्रान्ति)। बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर आज से 78.50 रुपए और सब्सिडी वाला 2.52 रुपए सस्ता हो गया। वहीं विमान ईंधन के दाम तकरीबन एक प्रतिशत बढ़ गए हैं।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल वाला 14.2 किलोग्राम का बिना सब्सिडी वाला गैस सिलंडर 01 मार्च से 689 रुपए का मिलेगा। पहले इसकी कीमत 736 रुपए थी। घरेलू इस्तेमाल का सब्सिडी वाला रसाई गैस सिलेंडर आज से 495.63 रुपए की जगह 493.09 रुपए का मिलेगा।

वाणिज्यिक इस्तेमाल वाला 19 किलोग्राम का सिलेंडर भी 78.50 रुपए सस्ता हुआ है। इसकी कीमत 1,308.50 रुपए से घटकर 1,230 रुपए हो गई है। विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि की गई है। दिल्ली में घरेलू एयरलाइंस के लिए विमान ईंधन 542 रुपए प्रति किलोलीटर महंगा हुआ है। आज से इसकी कीमत 61,681 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। पहले यह 61,139 रुपए प्रति किलोलीटर था।

चर्चित वीडियो
अन्य खबर