सपा विधायक शिवपाल ने उठाया अगला कदम,बेटे और हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में हो सकते हैं शामिल
16 Apr 2022, 45
सपा विधायक शिवपाल ने उठाया अगला कदम,बेटे और हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में हो सकते हैं शामिल


लखनऊ।समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव ने अपना अगला कदम बढ़ाने के लिए लगभग तय कर लिया है।शिवपाल 2017 विधानसभा चुनाव के बाद से ही समाजवादी पार्टी में तवज्जो न मिलने पर शिवपाल ने अपनी अलग पार्टी भी बना ली थी। मगर 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सिंबल पर शिवपाल विधायक बने,लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी में जल्द शामिल हो सकते हैं।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद अब मुलायम के छोटे भाई शिवपाल की भी भाजपा में शामिल होने को लेकर सूबे के सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।शिवपाल की बहुत जल्द भाजपा की सदस्यता लेने की आशंका जताई जा रही है। शिवपाल अपने बेटे आदित्य यादव और हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के शाह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में शिवपाल अपने बेटे आदित्य और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे।शिवपाल नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता लेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को शिवपाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक के अपनी सभी राज्य कार्य समितियों, राष्ट्रीय और राज्य कार्य प्रकोष्ठों और प्रवकतओं को भंग कर दिया है।शिवपाल के इस कदम को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आने के बाद से ही भतीजे और सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे प्रसपा के मुखिया शिवपाल ने अब मैदाने जंग का आगाज कर दिया है। शिवपाल ने शुक्रवार को प्रसपा प्रदेश कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय/ प्रादेशिक प्रकोष्ठों के कार्यकारिणी अध्यक्ष समेत संपूर्ण प्रवक्ता मंडल को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

चर्चित वीडियो
अन्य खबर