इश्कबाज डकैत: पिता से मिलने घर आता था चंबल का डकैत, प्यार में पड़ गई बेटी
24 Jan 2023,
97
इश्कबाज डकैत: पिता से मिलने घर आता था चंबल का डकैत, प्यार में पड़ गई बेटी
चित्रकूट।उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की पहचान वैसे तो प्रभु श्री राम की तपोस्थली के रूप में होती है।यहां भक्त प्रभु श्रीराम को कण-कण में महसूस करते हैं।इसी चित्रकूट का एक और इतिहास भी है जो कुख्यात डकैतों के आतंक से भरा है।
वैसे तो इस क्षेत्र में कई डकैत रहे हैं।आज हम बताने जा रहे हैं एक ऐसे डकैत के बारे में जो बहुत कम उम्र में प्यार कर बैठी और फिर बनी कुख्यात दस्यु सरगना।इसके काम करने का तरीका ऐसा था कि लोग इसे इश्क वाली डकैत कहते थे।
जानें 16 साल की लड़की की डकैत बनने की कहानी
चित्रकूट के बगैहा गांव की रहने वाली साधना पटेल की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। 16 साल की बाली उमरिया में साधना पटेल का दिल चंबल का डकैत नवल किशोर धोबी पर आ गया।साधना ने डकैत नवल के साथ पूरा जीवन रहने का फैसला कर लिया। उसके परिवार वालों को यह बात ठीक नहीं लगी और साधना की शादी एक युवक से कर दी।साधना को ये शादी रास नहीं आई और वो ससुराल में सिर्फ दो दिन रही। इसके बाद साधना ने डकैत नवल किशोर धोबी के साथ जीवन गुजारने के लिए चित्रकूट के बीहड़ जंगलों की ओर रुख कर लिया।साधना ने चित्रकूट के घनघोर जंगलों में नवल किशोर के साथ शादी रचा ली।इधर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में डकैत नवल किशोर धोबी का आतंक बहुत बढ़ गया था।इस दौरान साधना नवल किशोर से पैंतरेबाजी और डाकैतों के तौर तरीके भी सीख रही थी,लेकिन वहीं उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस के लिए नवल किशोर धोबी और उसकी गैंग बड़ी चुनौती बन चुकी थी।पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और डकैत नवल किशोर धोबी को ढेर कर दिया।
साधना बन गई सरगना
डकैत नवल किशोर धोबी की मौत के बाद अब गैंग की कमान साधना पटेल ने अपने हाथों में ले ली और यहां से शुरु हो गई इश्कबाज दस्यु सुंदरी डकैत साधना पटेल के जुर्म की दुनिया की खतरनाक दास्तान।लगभग पांच दशकों के बाद यह पहला ऐसा मौका था जब उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र पाठा में किसी महिला डकैत ने एंट्री की।साधना पटेल ने जैसे ही गैंग की कमान संभाली और वारदातों को अंजाम देना शुरू किया तो पुलिस ने उस पर 10000 का इनाम घोषित कर दिया।डकैत साधना ने दीपक शिवहरे गैंग और नवल किशोर धोबी गैंग के करीब डेढ़ दर्जन सदस्यों को मिलाकर अपनी गैंग बनाकर उसकी कमान अपने हाथों में रखी।शुरुआत में साधना ने नयागांव क्षेत्र और भरतकूप क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में अपने गैंग का जमकर आतंक फैलाया।बाद के दिनों में अपनी दहशत को कायम करने के लिए साधना ने चित्रकूट, सतना , रीवा में वारदात को अंजाम देना शुरू किया।धीरे-धीरे साधना की दहशत इतनी बढ़ गयी कि लोग अपने घरों में भी साधना की चर्चा नहीं करते थे।साधना यूपी और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में जबरदस्त आतंक का पर्याय बन गई और पुलिस के लिए बड़ा सिर दर्द भी बन गई।
जानें क्यों कहते हैं इश्कबाज दस्यु सुंदरी
दस्यु सुंदरी साधना पटेल के घर डकैतों का आना जाना था। साधना के पिता उस समय डकैतों को शरण देते थे।बस यहीं से साधना डकैतों के संपर्क में आई।सूत्रों के मुताबिक डकैत साधना युवाओं को अपने प्रेम में फंसा लेती थी,फिर किसी को मुखबिर तो किसी को गैंग की सक्रिय सदस्य बना लेती थी। साधना इन युवाओं को बाकायदा हथियार चलाने और पुलिस से बचने की ट्रेनिंग भी देती थी।यही कारण है कि लोग डकैत साधना को इश्कबाज डकैत या फिर इश्कबाज दस्यु सुंदरी कहते थे।फिलहाल इश्कबाज डकैत साधना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वह मध्य पदेश की जेल में बंद है।
अन्य खबर
-
तन में मन में जीवन में केवल राम ही राम।
-
रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
-
अक्षत कलश यात्रा
-
विकास की अनवरत श्रृंखला में एक और कदम
-
राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया है. इसके अलावा दीया कुमारी सिंह और प्रेम चंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है |
-
उत्तरकाशी में मजदूरों को बचाने कि अब तक की सारी कोशिश है नाकाम,
-
पीलीभीत सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में
-
कानपुर , बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्र के अनुसूचित वर्ग सम्मेलन हुआ मे आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी
-
हादसे के इंतजार में
-
संवेदनहीनता की पराकाष्ठा
-
कानपुर विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा
-
घर घर विराजे गणपति।
-
लखनऊ में दिल दहलाने वाली घटना,
-
कानपुर के बेकनगंज में दुकान में लगी आग।
-
घर-घर तिरंगा अभियान बच्चों द्वारा जन जागरण रैली।
-
सीमा हैदर मामले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच एजेंसियों को अहम जानकारी मिली है.
-
भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए
-
हर घर जल परियोजना एक बड़ा लक्ष्य प्राप्त।
-
बारिश में कहां पर गड्ढा है कहां पर नाला है
-
हाय बिजली:यूपी में यूपीपीसीएल की चूक से बिजली को लेकर मचा हाहाकार,खराब हो सकते हैं अगस्त में और हालात
-
बलिया जिला अस्पताल में 8 दिनों में 121 मौतों से मचा कोहराम,लखनऊ से आई टीम उठाएगी रहस्य से पर्दा
-
अजब-गजब:पत्नी एक दावेदार दो, चौकी में 6 घंटे तक चली लड़ाई,माजरा सुनकर चकराई पुलिस, जानें कैसे हुआ फैसला
-
यूपी पुलिस के लिए चुनौती बनीं ये चार पत्नियां,कानून के लंबे हाथ भी इन्हें पकड़़ने में नाकाम
-
प्रचंड गर्मी:पावर कट से परेशान महिलाएं बिजली घर में घुसकर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल
-
श्री श्याम महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा।
-
समाजवादी पार्टी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की
-
कानपुर रेल प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम में ही
-
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल
-
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की बैठक।
-
गला रेतकर युवक की हत्या
-
उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में कानपुर सीट से
-
बुजुर्ग महिला की चेन लूटी
-
विजय श्री के प्रबंधन में जुटी भाजपा कानपुर 5 मई भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर
-
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया घर-घर जनसंपर्क।
-
माफिया अतीक ने मरने से पहले बताए थे कई बेनामी सम्पत्तियों के राज,कई राज्यों में लगा है पैसा
-
यूपी निकाय चुनाव:बसपा मुखिया मायावती निकाय चुनाव में प्रचार से रहेंगी दूर,किसी भी जिले में नहीं करेंगी रैली
-
अतीक की बेगम शाइस्ता के कछार इलाके में छिपे होने की आशंका,आयशा और शूटर साबिर के भी साथ होने की खबर-सूत्र
-
माफिया अतीक की फरार बेगम शाइस्ता आज कर सकती है सरेंडर,बढ़ाई गई है कोर्ट की सुरक्षा
-
लखनऊ में कोविड के साथ बढ़ा बुखार का प्रकोप,मरीजों के लक्षण कोरोना जैसे
-
अतीक-अशरफ हत्याकांड:नैनी जेल में हमलावरों पर जान का खतरा