काशी में दिनदहाड़े हुई 50 लाख की चोरी, 24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग,जांच में जुटी
01 Apr 2023,
69
काशी में दिनदहाड़े हुई 50 लाख की चोरी, 24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग,जांच में जुटी
वाराणसी।देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में सिगरा थाना क्षेत्र के गांधी नगर काॅलोनी में शिक्षिका सुचरिता गुप्ता के घर शुक्रवार दिनदहाड़े चोरों ने 50 लाख का सोना और डायमंड की रिंग समेत नगदी चोरी करके हड़़कंप मचा दिया है।यही नहीं चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तक नहीं छोड़ा।चोरी की घटना को 24 घंटे बीत गए है,लेकिन पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।बता दें कि चोरी की घटना शुक्रवार दोपहर 11 से दो के बीच की है।इस समय सुचरिता स्कूल में पढ़ाने गईं थीं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड का भी मदद लिया, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाई है।पुलिस के अनुसार दंपत्ति की रोजाना गतिविधियों की रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया गया है।जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उसमें किसी करीबी की संलिप्तता से इंकार किया नही जा सकता है।
( न्यूज़ प्रतापगढ़ एक्सप्रेस )