भाजपा बैठक की बात बाहर नहीं जानी चाहिए: अमित शाह

भोपाल, 19 अगस्त (धर्म क्रान्ति)। तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहली ही बैठक में साफ कह दिया कि अंदर की बात बाहर नहीं जानी चाहिए। यानी मीडिया से दूरी बनाए रखनी है। शाह विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। पार्टी दफ्तर पहुंचने के बाद उनकी पहली बैठक पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों, कोर ग्रुप के सदस्यों, प्रदेश प्रवक्ता, संगठन पदाधिकारी और मोर्चा पदाधिकारी के साथ हुई।